Skip to main content

जनहित में कोरोना संक्रमण के खिलाफ कुनरीया गांव का आयोजन।

भुज. कच्छ जिले की भुज तहसील का कुनरिया गांव जनहित के लिए कोरोना के खिलाफ हिम्मत से कटिबद्ध है। ग्राम पंचायत के सरपंच सुरेश गोपाल छांगा के नेतृत्व में आपदा निवारण लोकसज्जा समिति चार योजनाओं पर कार्य कर रही है।
पिछले तीन वर्षों से मनरेगा के प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्राप्त व स्वास्थ्य के क्षेत्र (एएनएम) में जिलास्तर पर लगातार जीत रहे कुनरिया गांव ने अब तक प्रभावी चार योजनाओं के साथ कोरोना को हराया और ग्रामीणों को सुरक्षित रखा। लॉक डाउन -2 की घोषणा के बाद गांव के लोग सहज अनुशासन का पालन करते हुए अधिक सतर्क हो गए।
सरपंच और गांव के अग्रणियों ने कुनरिया, नोखाणिया और रुद्रमाता के ग्रामीणों को कोरोना से मुक्त रखने के लिए कुनरिया आपदा निवारण लोकसज्जता समिति का गठन किया है। कुनरिया ग्राम पंचायत की ओर से कोरोना वायरस, इससे सुरक्षा और सावधानी बरतने के लिए एक चार भाग की योजना तैयार की।

पहली योजना सार्वजनिक जागरूकता

सार्वजनिक जागरूकता के चार योजनाओं में से पहली योजना सार्वजनिक जागरूकता की थी। कोरोना के बारे में लोगों को समझने के लिए सार्वजनिक घोषणा के सभी उपकरणों के साथ लाउड स्पीकर, फोन कॉल, संदेश पोर्टल, सोशल नेटवर्क, पोस्टर और रिक्शा के माध्यम से निरंतर और नियमित घोषणाओं के माध्यम से जागरूकता पैदा की गई। लोगों को इस बात की जानकारी दी गई कि कोरोना वायरस से बचने के लिए क्या सावचेतियां और सावधानियां बरती जाए।
स्वच्छता को व्यवहार में लाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर लिक्विड सोप (तरल साबुन) रखे गए। गांव की सभी सड़कों को ट्रैक्टर के साथ मशीन से साफ किया गया। गांव के तीन से अधिक लोगों को एक जगह इक_ा नहीं होना चाहिए। आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर सभी दुकानों को बंद करने के नियम बनाए गए और सख्ती से लागू किए गए।
समिति के माध्यम से लोगों के बीच सरकार के दिशा-निर्देशों को लागू करवाया। फेस मास्क बनाना, गमछा या मास्क लगाना, गांव के दोनों तरफ स्वयंसेवक (वालंटियर्स) रखना और विक्रेता के पहचान पत्र जमा करने के बाद ही गांव में प्रवेश करने वाले सब्जी और दूध विक्रताओं के लिए स्थान तय किए गए। तीन स्वयंसेवक सुबह 7 से 9 बजे तक दूध और 9 से 11 बजे तक सब्जी की बिक्री करवाने के लिए तैनात रहते हैं।

दूसरी योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लागू करना

दूसरी योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लागू करना है। जिसमें समिति के 11 सदस्यों ने एनएमआर व आशा वर्कर के साथ घर-घर कोरोना के बारे में सर्वेक्षण करवाया। निशुल्क राशन वितरण में वार्ड के अनुसार एन.एफ.एस.ए. में शामिल परिवारों में से, 15 परिवारों को 20 मिनट में सामाजिक दूरी के साथ राशन आवंटित करवाया। कुल 316 परिवारों को सस्ते अनाज की दुकानों से दो बार मुफ्त राशन दिलवाया।

तीसरी योजना आवश्यकताएं पूरी करने की

तीसरी योजना के तहत गांव में रहने वाले दिव्यांग, निराश्रित, विधवाओं को व्यक्तिगत और सामाजिक जिम्मेदारी के तहत राशन, दवा या जीवन की अन्य आवश्यकताएं पूरी करने वाली वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए ग्राम पंचातय की ओर से सावधानीपूर्वक जिम्मेदारी ली गई है। अन्य राज्यों के व असहाय लोगों को भोजन कराने की जिम्मेदारी 15 स्वयंसेवकों ने ली है।
बैंक की मदद से बैंक के सदस्यों की ओर से गांव में स्थानीय स्तर पर 189 परिवारों के लिए धनराशि निकालने की व्यवस्था की गई है। समिति के सदस्यों ने मध्याह्न भोजन के तहत केवल दो दिनों में 144 लड़कियों और 134 लड़कों को टोकन वितरित करवाए। गांव के दानदाताओं की मदद से 87 परिवारों को एक महीने का राशन दिलवाया।
गांव के किसानों ने भी अपनी राष्ट्रीय भावना दिखाते हुए जरूरतमंदों को मुफ्त सब्जियां दीं। लॉक डाउन में एपीओ स्तर पर स्थानीय प्रशासन से संपर्क और समन्वय कर 7 वनीकरण प्लॉट में मनरेगा योजना के तहत 106 श्रमिकों को मनरेगा योजना के तहत रोजगार उपलब्ध कराया। लॉकडाउन के दौरान 3 परिवारों को होम क्वारंटाइन किया गया, ग्राम आरोग्य संजीवनी समिति की ओर से प्रशासन के निर्देशन में इनकी नियमित तौर पर निगरानी की गई।

चौथी योजना भविष्य की

चौथी योजना, भविष्य की योजना है। इसके तहत जिला प्रशासन की मार्गदर्शिका के अधीन शाखा और स्वास्थ्य केन्द्र में व्यवस्था की जाएगी, ताकि ग्रामीणों को कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े। लॉक डाउन में हल्की छूट देने पर भी पंचायत लोगों को सतर्क रखने और लोगों को आवश्यकताओं की सभी वस्तुएं सरलता से उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी

Comments

Popular posts from this blog

Under the Namo Drone Didi Scheme: Bharati garva became a drone pilot

  कच्छ: समाज में शिक्षा के बढ़ते स्तर को लेकर फैली भ्रांतियों को मात देकर अब लड़कियां महिलाओं के उज्जवल भविष्य के लिए अधिक शिक्षा प्राप्त कर रही हैं. तब कच्छ के भुज तालुक़ा के कुनरीया गांव की भारती गरवा महिला ड्रोन पायलट बनीं। वे अब ड्रोन की मदद से खेती करेंगे. भारती अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा साबित हो रही हैं। नमो ड्रोन दीदी योजना: सरकार की नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत देश की महिलाओं को खेती में कीटनाशकों का छिड़काव करने के लिए ड्रोन उपलब्ध कराया जाता है। जिसके लिए उन्हें सरकार की ओर से ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग भी दी जाती है. ड्रोन पायलट के रूप में प्रशिक्षित होने के बाद भारती अब महिला किसान हैं जो आधुनिक तरीकों की मदद से ड्रोन से खेती करेंगी। कुनरीया की भारती गरवा केंद्र सरकार की नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत 10 दिनों के प्रशिक्षण और लाइसेंस के लिए वडोदरा गईं। उन्होंने दांतीवाड़ा के कृषि विश्वविद्यालय में सफल ड्रोन उड़ाकर ड्रोन पायलट के रूप में ख्याति अर्जित की है। इसके साथ ही उनके पास आईडी और लाइसेंस भी मिला है. निकट भविष्य में सरकार की ओर से उनके लिए ड्रोन भेजे जाएंगे। जिसका उपयोग

કુરન ગામની બાલિકા પંચાયતના સરપંચ,સભ્યો અને સેતુના પ્રતિનિધિઓએ કુનરીયા ગામની મુલાકાત લીધી. Sarpanch and members and of Balika Panchayat from Kuran village visited Kunariya village.

            ૨૯/૪/૨૦૨૪ ના રોજ બાલિકા પંચાયત કુરનના ૧૨ જેટલા સભ્યો અને ગામના પ્રતિનિધિઓએ કુનરીયા ની મુલાકાત લીધી. એ દરમિયાન બાલિકા પંચાયતના સભ્ય આનંદીબેન છાંગા એ સૌને આવકાર્યા હતા અને બાલિકા પંચાયતની રચનાથી વાકેફ કર્યા હતા ત્યારબાદ સરપંચ ભારતી ગરવા બાલિકા પંચાયત દ્વારા કરવામાં આવેલી કામગીરીનું વર્ણન કરી આવેલા હકારાત્મક બદલાવની વાત કરી હતી. સુખદ પરિણામો થી બાલિકા અને તેમના વાલીઓની સફળ વાર્તાઓ પણ બાલિકાઓ સામે મૂકી હતી. રાજ્ય અને કેન્દ્ર સરકારની મહિલા અને બાળ કલ્યાણ સંબંધીત યોજનાઓથી પણ અવગત કરાયા હતા. પોતાના ગામમાં કઈ રીતે કામ કરી શકે એ સંબંધીત માર્ગદર્શન પણ આપ્યું હતું બાલિકા પંચાયત કુનરીયા ના આગામી વર્ષમાં આયોજન બાબતે અવગત કરાવી ગ્રામસભા અને મુખ્ય પંચાયત સાથે સહસબંધ બનાવી કરવાના કામો અંગે માહિતગાર કર્યા હતા. નાનકડા પ્રયાસથી કેટલા મોટા પરિણામો આવી શકે એ બાબતે વાત કરી. ‘’ઘર કી પહેચાન બેટી કે નામ’’, શેરીઓના નામકરણ,લાયબ્રેરી,સાયન્સ લેબ,કોમ્પ્યુટર લેબ ની મુલાકાત લઇ બાલિકા પંચાયતના સભ્યો પ્રભાવિત થયા હતા. કુરન ગામના બાલિકા પંચાયતના સરપંચ પ્રવિણાબા સોઢા તથા સભ્યોએ પોતાના ગામમાં આ પ્રકારના કામો ક

રાષ્ટ્રીય કિશોર કિશોરી સ્વાસ્થ્ય કાર્યક્રમ અંતર્ગત કુનરીયા માં કિશોરી મીટીંગ નું આયોજન થયું

વિશ્વ આરોગ્ય સંસ્થાએ તરુણો માટે ૧૧ થી ૧૮ વર્ષની ઉંમરને  વ્યાખ્યાયિત કરી છે આવી તરુણ વય ની દીકરીઓને આ ઉમરે આવતા શારીરિક અને માનસિક ફેરફાર અને એના કારણે થતા વર્તન માં ફેરફાર અને એ દરમ્યાન લેવાની થતી કાળજી બાબતે જાગૃતિ કાર્યક્રમ યોજાયો જેમા અધિક જિલ્લા આરોગ્ય અધિકારીશ્રી ડો પી.ઍન.કન્નર સાહેબ ડો ગૌતમ પરમાર અને ડો માયાબા ઝાલા ઉપસ્થિત રહ્યા હતા. કાર્યક્રમ દરમ્યાન હિમોગ્લોબીનની ઉણપથી થતા રોગો અને તકલીફો થી અવગત કરાયા આ માટે પાવર પોઈન્ટ પ્રેઝન્ટેશન દ્વારા વિડિયોફિલ્મ થી તરુણીઓને માહિતગાર કરાયા ,તમામ ઉપસ્થિત તરુણીઓનો બ્લડ ટેસ્ટ કરાયો B.M.I. તપાસી કુપોષણથી થતી તકલીફો થી અવગત કરાયા તમામ તરુણીઓને સેનેટરી નેપ્કીન આપીને સ્વચ્છતા પર ભાર મૂકવા આહ્વાન કરાયું દીકરી વ્યસનથી દૂર રહેવાની હાકલ કરાઈ. ટકાઉ વિકાસના માપદંડ 3 મુજબ આરોગ્ય અને સુખાકારી માટે પંચાયત નિયમિત પ્રયત્નશીલ છે ત્યારે તરુણી ઓ ને આવા પ્રકારના માર્ગદર્શનથી અનુગામી દિવસોમાં ખૂબ સારો ફાયદો થશે અને ઘણી બધી ગંભીર બીમારીઓનો ભોગ બનતી અટકશે ખાસ કરીને બ્રેસ્ટ અને સર્વાઈક્લ  કેન્સર જેવા નોન કમ્યુનીકેબલ ડીસીઝ માટે ઉપયોગી માહિતી અપાઇ. સારવાર કરવા કરતા